Dehradun , Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए प्रशासन और आपदा तंत्र अलर्ट मोड पर है। भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत आज शनिवार को डीएम ने उधम सिंह नगर जिले के कक्षा 1 से 12 तक समस्त सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के सभी जनपदों में भारी बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है जिसको लेकर एतिहाद बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य के सभी जनपदों में भारी बारिश की संभावना है वहीं गरज चमक के साथ कुछ इलाकों में भारी से भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश भर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर 11 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने वीडियो जारी कर विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।
प्रदेश में भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण 183 सड़कें बंद
प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। कई जगह बरसाती नालों के उफान पर आने से भी सड़कें बाधित हो रही हैं। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार देर शाम तक 183 सड़कें बंद थीं, जिन्हें खोलने के लिए मौके पर 154 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर आदि मशीनों को लगाया गया है। बंद सड़कों में 12 स्टेट हाईवे, नौ जिला मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग, 71 ग्रामीण सड़कें और 90 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
