- विभागीय बजट को समय पर खर्च करें अधिकारी: डॉ. धन सिंह रावत
- स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में की राज्य सेक्टर के कार्यों की समीक्षा
- कहा, कार्यदायी संस्थाएं नियत समय पर पूर्ण करें निर्माण कार्य
देहरादून- स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाय। निर्माण कार्यों में देरी पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग के साथ ही विभाग को आवंटित बजट को तय समय पर खर्च करें।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून के सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभाग के अंतर्गत राज्य सैक्टर के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये वह विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की लगातार मॉनिटिरिंग कर तय समय पर निर्माण कार्यों को पूरा करायें। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों को अभी तक शुरू नहीं किया गया है उनकी सभी औचारिकाताओं को पूरी कर शीघ्र शुरू कराया जाय। इसके साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने को कहा। डॉ. रावत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य सैक्टर के तहत विभाग में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिसमें ग्रामीण निर्माण विभाग के पास 13 विभिन्न निर्माण कार्य, ब्रिडकुल 06, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के पास 07, पेयजल निगम 09, कृषि उत्पदान एवं विपणन परिषद तथा सिंचाई विभाग के पास 06-06 और हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम को 01-01 निर्माण कार्य दिये गये हैं। जिसके लिये राज्य सरकार ने अब तक विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को अनुबंध के अनुरूप अनुमन्य धनराशि अवमुक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को यदि तय समय पर पूरा नहीं किया जाएगा तो सम्बंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ ठोस कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. राजेश कुमार, अपर सचिव नमामी बंसल, संयुक्त सचिव एम.एस. चौहान, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. भागीरथी जंगपांगी, डॉ. मीतू साह, अधिशासी अभियंता स्वास्थ्य विभाग बी.एन. पाण्डे, मुख्य महाप्रबंधक पेयजल निगम कपिल सिंह, सहायक अभियंता परियोजना खंड सिंचाई विभाग आर.के. अग्रवाल, राजीव सोनी, सहायक अभियंता उत्तर प्रदेश निर्माण निमग एन.एन बड़थ्वाल सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध 
