नगर निगम, हरिद्वार द्वारा ग्राम सराय स्थित भूमि के क्रय में अनियमितताओं से संबंधित प्रकरण को लेकर उत्तराखण्ड शासन ने कार्रवाई की गति तेज कर दी है। शासन द्वारा इस पूरे प्रकरण में तीन अधिकारियों — तत्कालीन जिलाधिकारी श्री कर्मेन्द्र सिंह, तत्कालीन नगर आयुक्त श्री वरुण चौधरी तथा तत्कालीन उप जिलाधिकारी श्री अजयवीर सिंह, (निलंबित) — के विरुद्ध विभागीय जांच की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने के आधार पर श्री अजयवीर सिंह के विरुद्ध उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 (यथासंशोधित) के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई है। उन्हें पूर्व में आरोप पत्र निर्गत करते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, जिसके प्रत्युत्तर में उन्होंने दिनांक 16 सितम्बर, 2025 को अपना लिखित अभिकथन प्रस्तुत करते हुए सभी आरोपों को अस्वीकार किया।
शासन ने अब इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु डॉ. आनन्द श्रीवास्तव (आई.ए.एस.), अपर सचिव, उत्तराखण्ड शासन को श्री अजयवीर सिंह के विरुद्ध जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें एक माह के भीतर जांच आख्या शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
ज्ञातव्य है कि प्रकरण से संबंधित अन्य दो अधिकारियों — तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार श्री कर्मेन्द्र सिंह और तत्कालीन नगर आयुक्त श्री वरुण चौधरी — के विरुद्ध चल रही विभागीय जांच के लिए शासन ने श्री सचिन कुर्वे (आई.ए.एस.) को जांच अधिकारी नामित किया है।
राज्य सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी स्तर का अधिकारी क्यों न हो।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया
देहरादून :(बड़ी खबर)अधिकारियों/कर्मचारियों के किये गये समस्त सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 
