देहरादून :(बड़ी खबर) DM सविन बंसल ने पुरानी प्रथा को एक झटके में किया खत्म, DM बोले नियम सबके लिए एक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -


राज्य एवं जनपद में प्रथमबार आबकारी मैन्यूयल सैक्शन 59 में दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए वर्षों पुरानी चली आ रही प्रथा (सप्ताह अंत में 1 घंटा अतिरिक्त) अनुमति को डीएम ने एक झटकें में किया समाप्त।

बोल्ड स्टेप लेते हुए डीएम ने आबकारी विशेष शक्तियों का इस्तेमॉल करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु समय एवं शर्तों में किया परिवर्तन।

नियम कानून सबके लिए एक समान नियमों का उल्लंघन पर प्रशासन/पुलिस की सघन अक्षम्य कार्यवाही रहेगी जारी, किसी को बक्क्षा नही जाएगाःडीएम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने रात्रि में शराब के नशे के कारण बढती दुर्घटनाओं के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आबकारी मैन्यूल के सेक्शन 59 वर्णित विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद में प्रथमबार अन्य दिवसों के समान ही सप्ताह अंत में सभी होटल, रेस्टोरेंट, बार, पब आदि अनुज्ञापनों का संचालन रात्रि 11 बजे तक ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह


राज्य एवं जनपद में प्रथमबार आबकारी मैन्यूयल सैक्शन 59 में दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए किसी जिलाधिकारी ने सप्ताह अंत में 1 घंटा अतिरिक्त बार संचालन की अनुमति की वर्षों पुरानी चली आ रही प्रथा जिाधिकारी सविन बंसल ने जनपद देहरादून से समाप्त किया।
जनपद में संचालित सभी होटल, रेस्टोंरेट के बार, पब अनुज्ञापन निर्धारित समयावधि रात्रि 11 बजे तक ही संचालित होंगे। डीएम द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के उल्लंघन की दशा में विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें