देहरादून– मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 7 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। सचिवालय में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जुलाई महीने की यह पहली मंत्रिमंडल बैठक बुलाई गई है। जिसमें तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ ही समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट पर भी चर्चा किया जा सकता है।
बैठक में उद्यान और कृषि विभाग के लिए एक महानिदेशक की नियुक्ति के लिए पद सृजित करने का प्रस्ताव, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव आ सकता है।

साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास से संबंधित महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधित प्रस्ताव, राशन कार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी-नमक देने का प्रस्ताव मुहर लगने की संभावना है। वहीं, राजकीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण शुल्क को बराबर करने का प्रस्ताव, विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाने का प्रस्ताव, कैथ लैब स्थापित करने का प्रस्ताव, स्क्रैप पॉलिसी के बाद अब कंडम वाहनों को बिक्री के लिए नीति का प्रस्ताव, मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम का प्रस्ताव के साथ ही लावारिश डेड बॉडी पर मेडिकल छात्र प्रेक्टिकल कर सके इससे संबंधित नियमावली के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार
हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहां विवाह में अड़चन बनी सौतेली माँ की कर डाली हत्या
उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला 


