देहरादून– बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए नियुक्त किए जाने वाले ब्लॉक और संकुल संदर्भ व्यक्ति (बीआरपी-सीआरपी ) की भर्ती एक बार फिर से सरकार और शिक्षा विभाग के बीच लटक गई है। सात जून को शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने एसपीडी-एसएसए वंशीधर तिवारी को बीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति के आदेश दिए थे, लेकिन आज साढ़े तीन महीने बाद भी हालत जस की तस है। यदि समय पर प्रक्रिया शुरू हो जाती तो अब तक प्रदेश के 955 बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता था। हैरानी की बात तो यह है कि इन 955 पदों के मानदेय का पूरा खर्च केंद्र सरकार ने उठाना है, इसके बावजूद शिक्षा विभाग देर पर देर कर रहा है।
राज्य में रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मुहैया कराने के सरकार और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दावों को भी अफसरों की सुस्त चाल मुंह चिढ़ा रही है। करीब सात साल की ऊहापोह के बाद सात जून को सरकार सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले एसएसए ने शासन को नियुक्ति प्रक्रिया की शर्तें तैयार कर भेजी थी। शासन ने इसमें 10 प्रतिशत पद रिटायर शिक्षकों के लिए भी रखने के लिए कहा है। एसपीडी बंशीधर तिवारी ने बताया कि सभी औपचारिकताएं करीब-करीब पूरी कर ली गई हैं। शासन से अनुमति मिलते ही नियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल आगे बढ़ाया जाएगा। बीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति को मंजूरी दी थी, लेकिन शिक्षा विभाग नियुक्ति की प्रक्रिया पर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
