देहरादून-(बड़ी खबर) अंकिता हत्याकांड में एक और बड़ी गिरफ्तारी: सूत्र

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एसआईटी ने इस मामले में पटवारी वैभव प्रताप कि भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि लगातार यह माँग जनता की ओर से भी उठ रही थी कि हत्याकांड में पटवारी की भूमिका की जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के लिए ips p renuka devi कि अगवाई में एक sit टीम बनाई है जो कड़ी दर कड़ी जोड़कर जांच कर रही है।अब इस मामले मे पटवारी की गिरफ्तारी की खबर है। उसे पहले ही ससपेंड किया जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि जल्द कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती है।

मामले की जांच कर रही SIT ने पटवारी वैभव प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। वैभव कुमार को एसआईटी ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया था और उससे पूछताछ की जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार यमकेश्वर तहसील के उदयपुर पल्ला-2 पट्टी के राजस्व उपनिरीक्षक वैभव कुमार को देर रात एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। वैभव कुमार से दिनभर हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही थी। वैभव को इस केस में संदिग्ध भूमिका के आरोप में अरेस्ट किया गया है। वैभव पर आरोप है कि उसकी मुख्य आरोपियों से नजदीकियां रही हैं। वह पुलकित आर्य के रिजोर्ट में आया जाया करता था, सबकुछ पता होने के बावजूद उसने रिजोर्ट की गैरकानूनी गतिविधियों पर आंखे मूंद रखी थी। अंकिता केस में भी उसे सबकुछ पता था, बावजूद इसके वह अंकिता के पिता की रिपोर्ट लिखने से कतराता रहा और 20 सितंबर को छुट्टी पर चला गया। पटवारी वैभव कुमार इस मामले में कई राज खोल सकता है जो केस के लिए अहम साबित होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर

चीला नहर से मोबाइल बरामद

यह भी पढ़ें 👉  मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस

ऋषिकेश। अंकिता हत्‍याकांड में सर्च अभ‍ियान के दौरान चीला नहर के पास एक मोबाइल बरामद हुआ है। इसे जांच के लिए फरेंसिक लैब में भेजा गया है। अभी तक जांच कर रही एसआईटी को अंकिता का मोबाइल नहीं मिला है। अगर यह मोबाइल अंकिता का हुआ तो एसआईटी को कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें