देहरादून- वन दरोगा भर्ती धांधली के आरोप में एसटीएफ ने हरिद्वार के एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी को धांधली से जुड़े परीक्षा केंद्र में बैठने वाले परीक्षार्थियों की पूरी जानकारी थी। वह यहां नकल कराने में शामिल रहा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के दौरान 2021 में हुई वन दरोगा भर्ती में भी धांधली का पता चला। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा हुई। जांच के दौरान पाया गया कि अभ्यर्थियों का समान परीक्षा लॉग है। मामले में एसटीएफ की ओर से साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन, बाद में विधिक राय ली गई तो इसमें आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हो सकती थी।
मुकदमे को रायपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। केस में नौ आरोपी नामजद हैं। इसमें सचिन कुमार निवासी तेलीवाला, शिवदासपुर, हरिद्वार भी नामजद था। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एसटीएफ ने शुक्रवार को सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
सचिन हरिद्वार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कराता था। उसने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसे केवल इतना पता था कि कौन सा अभ्यर्थी कहां पर बैठा हुआ था।
यही जानकारी उसने दलालों को दी थी। परीक्षा केंद्र पर भी वह नकल कराते वक्त मौजूद था। इसके लिए उसे मोटी रकम मिली थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
