Bazpur News: पहले भी ऐसी ही घटनाओं में कई मासूम अपनी जान गंवा चुके है। अब फिर एक खबर ऊधम सिंह नगर के बाजपरु से आ रही है। जिससे सुनकर हर कोई सहम गया। यहां खेलते समय एक बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। बाल्टी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिवार कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बाजपुर के ग्राम महेशपुरा निवासी रूपबसंत सैनी की डेढ़ वर्षीय बेटी मानवी घर के आंगन में खेल रही थी। वह खेलते खेलते घर के आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई, वहीं पर पानी से खेलने लगी। अचानक वह बाल्टी में गिर गई और बाल्टी में पानी था तो मानवी उसमें डूब गई। इसकी भनक किसी को नहीं लगी।
बच्ची के पिता रूपबसंत का कहना है कि वह अपनी सब्जी की दुकान पर गया था, जबकि उसकी पत्नी रानी घर की छत पर गोबर के उपले बनाने के लिए गई थी। परिवार की अन्य महिलाएं कुछ दूरी पर स्थित दूसरे घर में काम करने गई थी। डेढ़ वर्षीय बेटी मानवी खेलते हुए आंगन में पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई और बाल्टी में गिर गई। पास में सो रहे बड़े भाई देव ने जब उठकर देखा तो उसकी बहन बाल्टी में पड़ी थी।
रूपबसंत ने बताया कि बेटे देव ने तुरंत अपनी मां को सूचना दी और मां ने आकर मासूम बच्ची को अचेतावस्था में बाल्टी से बाहर निकाला, जिसे आनन फानन में ही अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की मौत के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
