देहरादून– उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में 2364 पदों पर जल्द भर्ती होगी और इस भर्ती में आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्थानीय बेरोजगारों को सबसे पहला मौका मिलेगा, जिन विद्यालयों में भर्ती होनी है उन विद्यालय क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार लोगों को मौका मिलेगा, दरसल स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली आउटसोर्स भर्ती में स्कूल के गांव के स्थानीय बेरोजगार को ही प्राथमिकता दी जाएगी। गांव से अभ्यर्थी न मिलने पर संबंधित स्कूल की न्याय पंचायत के बेरोजगार को पहला मौका दिया जाएगा। शिक्षा विभाग जल्द ही 2364 पदों पर भर्ती शुरू करने जा रहा है। प्रत्येक कर्मचारी को हर महीने 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
डीजी – शिक्षा बंशीधर तिवारी ने कहा कि आउटसोर्स एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें नियुक्ति का मानक तय कर दिया गया है। आउटसोर्स आधार पर विभिन्न शिक्षा कार्यालय में 334 पदों पर भर्ती की जानी है। जबकि 2030 पद स्कूलों के लिए तय हैं। अधिकारियों के कार्यालयों में संबंधित ब्लॉक और जिले के बेरोजगार का चयन किया जाएगा।
स्कूलों को छात्र संख्या के आधार पर मिलेंगे कर्मचारी
डीजी तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या का फार्मूला भी तय कर दिया गया है। एक हजार छात्र संख्या वाले 11 इंटर कालेज को तीन-तीन, 500 से 1000 छात्र संख्या वाले 62 स्कूलों को दो-दो और 500 से कम छात्र संख्या वाले 1108 इंटर कॉलेज में भी एक-एक कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा। इसी प्रकार 722 हाईस्कूल और 43 नए उच्चीकृत स्कूलों को भी एक-एक कर्मचारी मिलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



केशव नेगी मामले में मुख्यमंत्री धामी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री से की बात
उत्तराखंड: दयारा बुग्याल लापता बबीता पांडे मामला, सर्च ऑपरेशन में लगे हेलीकॉप्टर, जानिये क्या निकला
न्याय में देरी नहीं, समयबद्ध समाधान जरूरी: जूडिशियम 2.0 सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी
टैटू बना सुराग, उत्तराखंड पुलिस ने 25 दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
नैनीताल : नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
उत्तराखंड: SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म
नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा
ब्रिक्स मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू बना मिसाल
उत्तराखंड : यहां 700 किलोमीटर दूर तक पीछा, 25 दिन की मेहनत रंग लाई, पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री 

