- डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी सीईओ को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए
देहरादून। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन से बचने के लिए शिक्षा विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न कराने वाले 1955 प्राइवेट स्कूलों का जवाब तलब किया जा रहा है। डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को बताया कि सभी सीईओ को रजिस्ट्रेशन न कराने वाले स्कूलों को नोटिस देने और कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
दून समेत कुछ सीईओ ने नोटिस जारी कर भी दिए हैं। इन 1955 स्कूलों के शिक्षा विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न करने की वजह से इस साल आरटीई कोटे में काफी कम सीटें दर्ज हुई है। नतीजतन बड़ी संख्या में बच्चे एडमिशन नहीं ले पाए। राज्य में मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों की संख्या चार हजार 433 है। आरटीई कोटे के तहत नियमानुसार हर साल को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाते हुए अपने स्कूल की आरटीई कोटे के लिए तय 25 प्रतिशत सीटों का ब्योरा देना होता है।
पर, इस साल दो हजार 478 स्कूलों ने ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया। बाकी 1955 स्कूलों ने आरटीई एडमिशन से दूरी बना ली। इसका सीधा असर राज्य में आरटीई कोटे की सीटों पर पड़ा। तीस हजार से अधिक रहने वाले सीटें घटकर 22 हजार 883 पर सिमट गई।
डीजी ने बताया कि स्कूलों की लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है। उनका जवाब तलब कर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की वजह पूछी जा रही है। संतोषजनक जवाब न देने वाले स्कूलों की मान्यता भी सस्पेंड की जा सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) डबल मर्डर में युवक युवती की हुई पहचान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) फतेहपुर में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत
UTTARAKHND : पूर्व विधायक के होटल से मैनेजर फरार, लाखों की नकदी और सोना ले जाने का आरोप
उत्तराखंड: दून अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी कामयाबी, जटिल गर्दन सर्जरी से मरीज को दी नई जिंदगी
उत्तराखंड: मरीजों की सुविधा बढ़ी अब दून अस्पताल मे हर मंजिल पर बनेगा ओपीडी पर्चा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां युवक और युवती की हत्या से हड़कंप
हल्द्वानी : निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, कमिश्नर ने दिए नशा उन्मूलन केन्द्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) श्रमिकों को बोनस देना अब अनिवार्य
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ मंजूर
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली, हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम 
