- नीलकंठ पैदल मार्ग पर हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,दो महिलाओं सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार।
ऋषिकेश– लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठ पैदल मार्ग पर हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.पुलिस ने हत्या करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनको पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है.अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।
मामले का खुलासा करते हुए जनपद पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 25 मई को लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठ पैदल मार्ग पर एक महिला का शव पुलिस को मिला था। जिसके गले में निशान और एक दुपट्टा लिपटा था। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में मृतका के साथ दो महिला और एक पुरुष नीलकंठ मंदिर में दिखाई दिए। जबकि जानकी पुल के पास मृतका कैमरे में दिखाई नहीं दी। हरियाणा नंबर की कार में बैठकर मृतका के साथी वापस जाते हुए भी देखे गए। कार के नंबर से पता चला कि कार गुड़गांव में रहने वाले अशोक की है। पूछताछ में अशोक ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले ओमवीर अपनी तीन महिला रिश्तेदारों के साथ नीलकंठ घूमने के लिए गया था। जिनके नाम बबीता ममता और अनीता है। वह खुद अपने ड्राइवर के साथ कर लेकर जानकी पुल तक गए थे। वापसी में अनीता के रिश्तेदार के घर चले जाने की बात कह कर सब वापस लौट आए। पूछताछ के बाद पुलिस ने ओमवीर बबीता और ममता को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि उन्होंने अनीता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या की वजह अनीता के बबीता के पति से अवैध संबंध होना पाया गया हैं। पति के अनीता के साथ संबंध होने के कारण पति बबीता को मारता था। इसलिए उसने अपने पति की प्रेमिका को मौत के घाट उतारने का षड्यंत्र रचा और अपनी नंद ममता और उसके प्रेमी ओमवीर को साथ लेकर हत्या को अंजाम दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड (दुखद) : हल्द्वानी में करंट से पिता और पुत्री की मौत
अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन
उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला 
