देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी आज क्रिकेट और मनोरंजन के शानदार संगम की मेजबानी करने जा रही है। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) सीजन-2 का फाइनल मुकाबला आज राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में खेला जाएगा….जहां नैनीताल टाइगर्स और हरिद्वार हीरोज के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
फाइनल मैच शाम 3:30 बजे शुरू होगा और लगभग 7:30 या 8:00 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद आयोजन की क्लोजिंग सेरेमनी होगी…जिसमें बॉलीवुड के स्टार परफॉर्मर नोरा फतेही और रैपर बादशाह दर्शकों का दिल जीतने के लिए स्टेज पर उतरेंगे।
मैच के मिड इनिंग ब्रेक में उत्तराखंड का लोकप्रिय लोक बैंड पांडवाज अपनी प्रस्तुति देगा। पांडवाज ग्रुप अपनी अनोखी फोक शैली, उच्च गुणवत्ता वाले संगीत और गहरी भावनात्मक प्रस्तुति के लिए पहचाना जाता है। उनकी परफॉर्मेंस उत्तराखंडी युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास करती है।
स्पार्क संस्था के संस्थापक राजीव खन्ना ने बताया कि हम चाहते हैं कि क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का यह मंच पूरे उत्तराखंड के लोगों के लिए एक त्योहार बने। यूपीएल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि संस्कृति और उत्सव का भी प्रतीक है।
इससे पहले 27 सितंबर को ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर नीति मोहन ने परफॉर्म किया था। लेकिन तब स्टेडियम में अपेक्षा के अनुरूप दर्शक नहीं जुट पाए थे। आयोजकों की इस बार पूरी कोशिश है कि बादशाह, नोरा फतेही और पांडवाज जैसे बड़े नामों की प्रस्तुति से स्टेडियम दर्शकों से भर जाए।
राजीव खन्ना ने प्रदेशवासियों से अपील की यह मौका है उत्तराखंड की ऊर्जा और पहचान को सेलिब्रेट करने का। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि बड़ी संख्या में स्टेडियम आएं और इस ऐतिहासिक शाम का हिस्सा बनें।
कार्यक्रम का शेड्यूल
मैच शुरू: शाम 3:30 बजे
मिड इनिंग ब्रेक: पांडवाज की प्रस्तुति
मैच समाप्ति के बाद: प्रेजेंटेशन और फिर क्लोजिंग सेरेमनी
स्टार परफॉर्मेंस: बादशाह और नोरा फतेही

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
