ऋषिकेश: विगत दिनों से उत्तराखंड के कोने कोने में अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग की जा रही है। अंकिता हत्याकांड ना सिर्फ सड़कों पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित है। अब मामले से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल आरोपितों की जमानत याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता ने खुद ही जमानत अर्जी का वापिस ले लिया है।
बता दें कि एडवोकेट जितेंद्र रावत ने कोटद्वार न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडे की अदालत में बेल अर्जी लगाई थी। मगर अधिवक्ता ने सरेंडर करते हुए अर्जी वापस ले ली है। जिसके कारण जमानत याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो पाई। उनका कहना है कि मामले की संदेवनशीलता के बाद आरोपियों की बेल की अर्जी का प्रार्थना पत्र वापस ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भी अभी तक रिपोर्ट जमा नहीं की है।
इधर, अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरएसएस पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। आपको याद दिला दें कि अंकिता हत्याकांड पर आरएसएस के जिला विभाग प्रचार प्रमुख विपिन कर्णवाल निवासी रायवाला जिला देहरादून ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी की थी। जिसकी सभी जगह कड़ी निंदा भी की गई। अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
