ऋषिकेश: देश का पहला कांच का पुल बजरंग सेतु का निर्माण कार्य लगभग फाइनल हो चुका है। जिसे जल्द ही लोगों की आवाजाही के लिए खोला जयगा।
जनपद टिहरी और जनपद पौड़ी को जोड़ने वाला बजरंग सेतु दोनों छोर से जुड़ चुका है। अब केवल ग्लास पाथ और रेलिंग लगाने का मुख्य काम शेष बचा है। इसके अलावा सेतु पर रंग रोगन और लाइटिंग का कार्य भी किया जाना है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सप्ताह भर में बजरंग सेतु को लोगों और पर्यटकों के लिए खोले जाने का दावा किया है।
बजरंग सेतु 132 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। सेतु के दोनों साइड में डेढ़ डेढ़ मीटर का 65 मिली मीटर की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ बनाने की तैयारी है। सेतु के प्रवेश द्वार की आकृति केदारनाथ धाम जैसी होगी। यह सेतु देश दुनिया के लोगों के लिए बेहद ही ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनेगा। क्योंकि कांच का बनने वाला यह बजरंग सेतु दुनिया के चुनिंदा पुलों में एक होगा।
बता दे कि 2018 तकनीकी खामियों को देखते हुए लक्ष्मण झूला पुल को आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद किया गया था। लक्ष्मण झूला के विकल्प के रूप में बजरंग सेतु बनाया जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई 

