Haldwani News- जिले के लिए क्रिकेट के मैदान से अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की महिला अंडर-19 टीम में जिले की 6 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश 16 सदस्यी टीम के लिये हुआ है। जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी की 11वीं की छात्रा आवास विकास हल्द्वानी के त्रिलोक जोशी की पुत्री मीनाक्षी जोशी, बिन्दुखत्ता लालकुआं की लक्ष्मी बसेरा, ज्योति गिरी, शगुन चौधरी, गायत्री आर्या ,व रामनगर की नीलम भारद्वाज ने प्रदेश की अंडर-19 की 16 सदस्यी टीम में जगह बनाई है।
बता दें कि ये सभी खिलाड़ी 5 सितंबर को देहरादून में टीम से जुडेंगे। जिसके बाद 6 सितंबर को ये बेंगलुरु में 15 दिन के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। उसके बाद गुजरात के सूरत में बीसीसीआई द्वारा आयोजित विभिन्न राज्यों के महिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
इनके चयन पर जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, उपाध्यक्ष विनय साह, जगदीश बोरा,सचिव धीरज खरे,कोषाध्यक्ष कमल पपनै,संयुक्त सचिव विकास पांडे,लीला कांडपाल, राजू नेगी,किशन अनेरिया,अनूप जखमोला,डिम्पल,मो रेहान,अमित बिष्ट, गजेंद्र रावत,रोहित भट्ट ने खुशी जताई।
गौरतलब है कि बीते दिन बीसीसीआई ने उत्तराखंड को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2021-22 घरेलू सत्र में आयोजित होने वाले सीनियर महिला वनडे और टी-20 प्रतियोगिताओं की मेजबानी का मौका उत्तराखंड को दिया है।
बता दें कि सीनियर महिला वन डे प्रतियोगिता के एलीट-ए ग्रुप के मुकाबलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। ये सभी मैच देहरादून में खेले जाएंगे। साथ ही सीनियर महिला टी-20 ट्राफी में भी एलीट-ए ग्रुप के मुकाबलों को भी देहरादून में कराया जाएगा। हालांकि, उत्तराखंड की महिला टीम अपने सभी मुकाबले पुणे में खेलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते 
