देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व बाघ दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध और उसके सख्त पालन पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र और पोस्टकार्ड का विमोचन किया तथा वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरान साहसिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक तभी संभव है…जब इसमें सरकार के साथ आम जनता भी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने लोगों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने और उत्तराखंड को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं…बल्कि हमारी जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि जंगल सुरक्षित रहेंगे तो बाघ भी सुरक्षित रहेंगे और प्रकृति का संतुलन भी बना रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक नदियों, जंगलों, मिट्टी, जल स्रोतों और वन्यजीवों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। कई बार प्लास्टिक वन्यजीवों के भोजन में पहुंच जाता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। इसलिए प्लास्टिक के उपयोग को रोकना समय की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता अभियान, निरीक्षण और प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार चला रही है। चारधाम यात्रा मार्गों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भी प्राकृतिक स्थलों पर प्लास्टिक या अन्य कचरा नहीं फैलाने का आग्रह किया। साथ ही उद्योगों से पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग अपनाने और युवाओं से इस अभियान को समाज तक पहुंचाने की अपील की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
