पेपर लीक और नकल पर सख्ती वाले कानून पर सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष तथा विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संशोधित कानून से पेपर लीक, परीक्षा माफिया और संगठित नकल जैसे मामलों पर और अधिक सख्त कार्रवाई का रास्ता मजबूत होगा। इससे भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी और मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार युवाओं के हितों को प्राथमिकता दे रही है। सार्वजनिक परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया यह संशोधन विधेयक उसी सोच का परिणाम है। इससे देशभर में होने वाली भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं पर युवाओं का भरोसा और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि नया कानून लागू होने के बाद परीक्षा प्रणाली पहले से अधिक मजबूत और पारदर्शी बनेगी। उन्होंने कहा कि इससे योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा तथा नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत

मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला “नकल मुक्त भारत” के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें