देहरादून। देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को राहत और मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से मौके पर काम शुरू किया।
लगातार चले अभियान के बाद क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड को लगभग 12 घंटे के भीतर दुरुस्त कर दिया गया। इसके बाद मार्ग को फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। सड़क खुलने से स्थानीय लोगों को राहत मिली और आवश्यक सेवाएं भी सामान्य रूप से शुरू हो गईं। इसी दौरान एक एम्बुलेंस भी बिना किसी रुकावट के मरीज को अस्पताल पहुंचाने में सफल रही।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा के समय राहत और पुनर्स्थापन कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पुल और एप्रोच रोड की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया।
सरकार ने पुल, एप्रोच रोड और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों तथा संबंधित ठेकेदार से स्पष्टीकरण भी मांगा है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मार्ग दोबारा खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि कम समय में सड़क की मरम्मत होने से दैनिक जीवन और यातायात सामान्य हो गया।
सरकार का कहना है कि प्रदेश में आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जनता की सुरक्षा व सुचारु आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 
