रुद्रपुर। शहर की नेताजी सुभाष कॉलोनी, वार्ड नंबर-2 में सोमवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी हाथापाई होने का आरोप है। घटना में एक मासूम बच्चा भी चोटिल हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष का आरोप है कि कॉलोनी में एक बच्चा मोबाइल पर च्न्ठळ खेल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष का एक युवक वहां पहुंचा और कथित तौर पर बच्चे का मोबाइल छीनकर उसे थप्पड़ मार दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले तो स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद विवाद फिर भड़क गया।

आरोप है कि इसी बीच मारपीट करने वाले पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडों, घूंसों और लातों से हमला किए जाने का आरोप है। इस दौरान कई लोगों के सिर और शरीर पर चोटें आईं। मारपीट के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने झगड़ा शांत कराने के लिए बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि मारपीट कर रहे लोगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी हाथापाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद एक मासूम बच्चा भी घायल हो गया। घटना के बाद कुछ देर तक कॉलोनी में तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति पर काबू पाया।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, मारपीट की शुरुआत किसने की और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी में जंगलों के लिए पहला एआई कान
देहरादून :(बड़ी खबर) OSD के घर ED की छापेमारी के बाद बोले हरीश रावत में दोनों पदों से हटना चाहता हू
देहरादून : पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
उत्तराखंड: दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा की 12वीं जीत, पूर्व चेयरमैन को मिली करारी हार
सीएम धामी सरकार के कार्यकाल में दुग्ध समितियों के चुनाव, मुकेश बोरा लगातार 12वीं बार जीते
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता की पदयात्रा पहुंची हाट कालिका मंदिर, अब 27 सितंबर को होगी बड़ी रैली
उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे 11 प्रमुख कार्यक्रम
धामी कैबिनेट के फैसले से किसे कितना फायदा? 10 बड़े फैसले एक क्लिक में पढ़िए….
ऋषिकुल का बदलेगा पूरा स्वरूप, धामी सरकार ने बना लिया बड़ा प्लान
आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे CMO से करें संपर्क, नैनीताल में अस्पतालों की सूची जारी 
