हल्द्वानी : हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पौधारोपण कार्यक्रम किया और उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संवाद किया, इस दौरान कई पार्टी पदाधिकारी ने समस्याओं सहित अधिकारियों के खिलाफ सीएम से शिकायत की। किसी कार्यकर्ता ने बिजली के बिल की आवाज उठाई, तो किसी कार्यकर्ता ने अधिकारियों की पोल खोली, वहीं कई कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर जिले के अधिकारियों को लापरवाह बताया। तो वहीं अवैध शराब और नशे का मामला भी उठाया गया।
वही मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पिछले दिनों जो अतिवृष्टि हुई है उससे रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून सहित अन्य जिलों में काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल राज्य सरकार केंद्र सरकार की मदद से पूरी तरह से आपदा राहत कार्यों में जुटी हुई है। चार धाम यात्रा मार्ग में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है, और राहत कैंप चलकर उनके लिए खाना, दवाइयां तथा अन्य जरूरी सामान को मुहाय्या कराया जा रहा है। जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा। सरकार पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं और लगातार वह स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 

