चंपावत: पहाड़ों में खेती को सिर्फ परंपरागत काम मानने के बजाय युवा अब इसे रोजगार और आत्मनिर्भरता का जरिया भी बना रहे हैं। चंपावत के बाराकोट विकासखंड के च्यूरानी गांव निवासी विनोद सिंह ने अपनी पैतृक जमीन पर आधुनिक खेती और बागवानी का मॉडल तैयार किया है।
एमए और आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा कर चुके विनोद सिंह ने नौकरी की तलाश के बजाय अपनी 40 नाली कृषि भूमि पर खेती शुरू करने का फैसला लिया। इसमें उन्हें उद्यान विभाग की तकनीकी मदद और विभागीय योजनाओं का लाभ मिला।
विनोद ने अपनी जमीन पर पॉलीहाउस तैयार किया है। इसके साथ ही सिंचाई के लिए पानी का टैंक और जैविक खाद तैयार करने के लिए वर्मीकम्पोस्ट इकाई भी बनाई है। पॉलीहाउस में मौसम के विपरीत परिस्थितियों में भी बेमौसमी सब्जियों की पौध और फसल तैयार की जा रही है।
वहीं खुले खेतों और ढलानों पर बंद गोभी, फूल गोभी, मूली, फ्रासबीन, कद्दू, लौकी और ककड़ी जैसी सब्जियों की खेती की जा रही है। इसके अलावा विनोद ने आम, अमरूद और अनार का फलोद्यान भी तैयार किया है।
वर्ष 2025-26 में विनोद सिंह को अलग-अलग फसलों और फलों से अच्छी पैदावार मिली। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उन्होंने 12 क्विंटल बंद गोभी, 10 क्विंटल शिमला मिर्च, 10 क्विंटल आम, 10 क्विंटल अमरूद और 7 क्विंटल मूली का उत्पादन किया।
विनोद खेती में रासायनिक खाद के बजाय अपनी वर्मीकम्पोस्ट खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे खेती की लागत कम करने के साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है।
अब विनोद का कृषि प्रक्षेत्र आसपास के किसानों और युवाओं के लिए सीखने की जगह बन रहा है। स्थानीय काश्तकार यहां पॉलीहाउस के संचालन, जल संचयन और जैविक बागवानी से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी ले रहे हैं।
सरकार की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक कृषि और उद्यानिकी को बढ़ावा देने की कोशिशों के बीच विनोद सिंह का मॉडल यह दिखाता है कि पहाड़ों में उपलब्ध जमीन और आधुनिक तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर खेती को रोजगार का जरिया बनाया जा सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़ 
