आमा मंदिर से #हरीश_पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, #भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
ओखलकांडा| भीमताल विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने ओखलकांडा ब्लॉक की कुण्डल ग्राम सभा स्थित आमा मंदिर से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद किया। कुण्डल ग्राम सभा स्थित आमा मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसी आस्था के केंद्र से हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के साथ लोगों को श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान और गंगाजल देकर औपचारिक ऐलान प्रण किया है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ वह मजबूती से आवाज उठाएंगे और इन्हें जड़ से समाप्त करने के लिए जनता के बीच जाकर संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता को एकजुट कर विकास, पारदर्शिता और जनहित के विकास को आगे बढ़ाना है। हरीश पनेरू ने बताया कि उन्हें क्षेत्र के कई ग्रामीणों का समर्थन प्राप्त हुआ है। ग्रामीणों ने उन्हें आगामी चुनाव लड़ने के लिए अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया। इसके बाद उन्होंने आमा मंदिर में शंख बजाकर चुनावी रण में उतरने का ऐलान किया।
HarishPaneru #BhimtalAssembly #Mission2027 #UttarakhandPolitics #PoliticalCampaign
Bhimtal #Okhalkanda #UttarakhandElection2027 #CorruptionFreeUttarakhand

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़
देहरादून :(बड़ी खबर) तीन साल से एक ही जगह जमे अफसरों के होंगे तबादले 
