- चंपावत : (बधाई) सुई गांव के विकास का उत्तराखंड JE पद पर सिलेक्शन, पिता दिव्यांग और मां भोजन माता, संघर्ष के बाद परिवार में खुशी के पल
चंपावत : कहते हैं की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, क्योंकि एक न एक दिन उसका फल अवश्य मिलता है। चंपावत के सुई गांव के विकास पांडे की कहानी भी ऐसी ही है। जो बेहद सामान्य परिवार से आते हैं मां चंद्र कला पांडे राजकीय इंटर कॉलेज सुई में भोजन माता है। जबकि पिता प्रकाश चंद्र दिव्यांग हैं। तीन भाई बहनों में सबसे छोटा विकास का सिलेक्शन उत्तराखंड JE पद पर हुआ है। संघर्ष और मेहनत की बदौलत इस क्षण को प्राप्त कर परिवार में खुशी का माहौल है।
विकास पांडे ने अपना डिप्लोमा राजकीय पॉलिटेक्निक मुनाकोट से 2020 में उत्तीर्ण किया था। इसके बाद से भी वह सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत रहे। इस बार के JE की भर्ती परीक्षा में विकास को 43वीं रैंक मिली है, और उनका चयन जल संस्थान में हुआ है। अपने परिवार में सबसे छोटे बेटे के इस चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है विकास की दो बड़ी बहनें आरती पांडे और पूजा है। विकास की इस सफलता पर गांव और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। खबर पहाड़ की पूरी टीम विकास के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

