- 13 साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या का आरोप, भाजपा नेता पर हुआ मुकदमा दर्ज,पार्टी ने किया निष्कासित।
हरिद्वार- हरिद्वार जिले में 13 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप और हत्या के मामले बीजेपी नेता का नाम भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में बीजेपी नेता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। IPC की धारा 363, 366, 120 (बी), 376(ए), 376(डी), 302 और 506 और पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरोपी नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरोपी नेता का नाम आदित्य राज सैनी है, जो बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चा का सदस्य है।
रुड़की में एक किशोरी की हत्या से सनसनी फैल गई है। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया और इसके बाद उसे मार दिया गया। परिजनों ने गैंगरेप में एक भाजपा नेता के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी गई है। वहीं रेप मामले में नाम आने के बाद बीजेपी ने अपने नेता को पार्टी से निकाल दिया है। रुड़की में पिछले दिनों गायब हुए एक किशोरी की लाश मिली है। हरिद्वार बाहदराबाद हाईवे पर किशोरी की लाश मिलने से हंगामा मच गया। मौके पर पहुंचे किशोरी के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इस पूरे मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी आदित्यराज सैनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
किशोरी के परिजनों ने भाजपा नेता और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्यराज सैनी पर अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर में बताया कि आदित्यराज के घर काम करने वाला युवक अमित 23 जून को उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। देर रात जब वो घर नहीं लौटी तो उन्होंने अमित से फोन पर बात की। अमित ने बताया की किशोरी उनके साथ है और अभी वो उसे फोन न करे।
24 जून की सुबह महिला इसकी जानकारी देने के लिए बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के सदस्य व ग्राम प्रधान पति आदित्यराज सैनी के घर पहुंची और इसकी जानकारी दी। महिला ने जब पुलिस को तहरीर देने की बात की तो आदित्यराज ने मामला निपटाने के लिए कहा। उसके कुछ ही देर बार किशोरी का शव बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पड़ा मिला। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। इस तहरीर में बताया की अमित ने छह महीने पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया था। आरोप है की अमित शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला ने अमित सैनी और आदित्यराज सैनी पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत
उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर चढ़ा प्यार परवान, हरियाणा में मिली प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां 
