घर में घुसकर मगरमच्छ ने मचाया तांडव,वन विभाग को दिखाई अपनी ताकत।
रुड़की (हरिद्वार)- रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडा खेड़ा कला गांव में स्थित मदनपाल नाम के एक व्यक्ति के घर में शुक्रवार की देर रात एक खतरनाक मगरमच्छ घुस गया। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिवार जाग गया,जिसके बाद खतरनाक मगरमच्छ को देखकर परिवार में हडकंप मच गया। शोर की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ भी जमा हो गई,जिसके बाद मगरमच्छ के द्वारा घर में तांडव मचाया गया। इतना ही नहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को भी इस मगरमच्छ के द्वारा अपनी ताकत का एहसास कराया गया।
बता दे की मुंडा खेड़ा कला गांव में मदनपाल नाम के व्यक्ति का परिवार रोजाना की तरह ही शुक्रवार की रात अपने घर में सो गया था। तभी अचानक एक मगरमच्छ उनके घर में घुस गया। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जिसके बाद मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों के होंश उड़ गए। शोर की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ भी जमा हो गई। जिसके बाद मगरमच्छ और उग्र हो गया।जिस कारण परिवार में हड़कंप मच गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन मगरमच्छ के द्वारा वन विभाग की टीम को भी अपनी ताकत का एहसास कराया गया है। जिसका आसपास खड़े लोगों के द्वारा वीडियो बनाया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वन विभाग के एक कर्मचारी एक स्टिक के द्वारा मगरमच्छ को अपने काबू में करने का प्रयास कर रहे है। लेकिन मगरमच्छ के द्वारा कर्मचारी से छूटने का पूरी तरह से प्रयास किया जाता है और अपनी ताकत का एहसास कराया जाता है। लेकिन मगरमच्छ कामयाब नहीं हो पाया। जिसके बाद कड़ी मेहनत से वन विभाग की टीम के द्वारा मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। साथ ही अपने वाहन में लेजाकर आज सुबह दूर गंगा में छोड़ दिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आपराधिक इतिहास ने छीनी अग्निवीर की नौकरी, अब चोरी की बैटरियों के साथ हुआ गिरफ्तार
देहरादून : CM धामी क़ी सख्ती, पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान
हल्द्वानी: ट्रकों से बैटरी चुरा कर कबाड़ी को बेचते थे, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड: महाशिवरात्रि पर सीएम धामी का तोहफा, खटीमा सिविल कोर्ट में नए चैम्बर का उद्घाटन
उत्तराखंड: खटीमा में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया जलाभिषेक
उत्तराखंड की महिलाओं ने किया कमाल, पहाड़ी उत्पादों से बन रहीं आत्मनिर्भर
उत्तराखंड: देहरादून में सुरक्षा को लेकर सख्ती, एसएसपी ने ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान
उत्तराखंड: यहाँ घर की नौकरानी पर 4 सोने के बिस्किट चोरी का आरोप, रहन-सहन बदलने से शक
उत्तराखंड:(Job Alert) एसबीआई में 2273 पदों पर अवसर
उत्तराखंड: हल्द्वानी थाल सेवा की 30 लाख थाली, IG कुमाऊं ने की जरूरत मन्दों को की समर्पित 

