देहरादून: देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र में शिमला बाईपास पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे हो गया। सिंहनीवाला के पास विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही एक बस की सामने से आ रहे एक लोडर वाहन से टक्कर हो गई। लोडर अनियंत्रित होकर खेतों में जा पलटा, जबकि बस भी सड़क पर पलट गई। हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 लोग घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना सहसपुर पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे समेत दो लोगों को मृत घोषित किया। बाकी 14 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और लोडर वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई थी, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी 

