Dehradun News- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बाद से ही नए मामलों में कमी आने से आम आदमी ने राहत की सांस ली है मौत के आंकड़ों में भी पहले से कमी आई है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है , सावधानी बरतने की जरूरत है। राज्य में आज कोरोना के 40 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 342502 पहुंच गया है।
बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 40 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। राज्य में आज एक कोरोना मरीज की मौत हुई। वहीं 48 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 328658 मरीज ठीक हो चुके हैं।जिनमें देहरादून जिले से 07 ,हरिद्वार से 03, नैनीताल जिले से 02, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 01 , टिहरी से 0, चंपावत से 02, पिथौरागढ़ से 06, अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 08, चमोली से 04, रुद्रप्रयाग से 02 ,उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 342502 मरीजों में से 328658 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6040 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7369 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 435 है। इधर रिकवरी रेट 95.96 प्रतिशत पहुंच गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी 
