नैनीताल- नैनीताल झील में बोटिंग करना हुआ महंगा, अब इतने रुपए में होगी बोटिंग, प्रस्ताव हुआ पास

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल- सरोवर नगरी पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए चिंताजनक खबर है। खबर यह है कि पर्यटकों को अब नैनी झील में नौकायन करने के लिए दोगुने दाम चुकाने पड़ेंगे। इसका प्रस्ताव पालिका में पास हो गया है। हालांकि दाम में बढ़ोतरी गजट नोटिफिकेशन के बाद ही लागू होगी। बता दें कि पूरा चक्कर लगाने पर ₹220 की जगह ₹440 किराया देना होगा।

गुरुवार को पालिका सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के साथ नौका चालक, संचालक भी मौजूद थे। बता दें कि नौका संचालकों ने क्रमवार नौकायन के प्रस्ताव का विरोध किया। संचालकों का कहना था कि क्रमवार व्यवस्था की वजह से उनकी रोजी-रोटी चौपट हो जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

चेयरमैन नेगी ने कहा कि नौका चालकों को निर्धारित दरों पर ही झील का चक्कर लगाना पड़ता है। गौरतलब है कि अब पालिका द्वारा हर साल नाव का लाइसेंस शुल्क ₹200 से बढ़ाकर ₹400 वसूल करेगी। मौजूदा वक्त में झील का पूरा चक्कर फिलहाल ₹220 बल्कि आधा चक्कर ₹110 में तय है। लेकिन गजट नोटिफिकेशन के बाद यह किराया दोगुना हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज

बता दें कि पालिका बोर्ड का यह प्रस्ताव गजट नोटिफिकेशन के बाद ही लागू होगा। बताया जा रहा है कि इसमें अभी कुछ समय लग सकता है। इसके अलावा बोट स्टैंड से क्रमवार नौकायन का प्रस्ताव नौका संचालकों के विरोध की वजह से फिलहाल टाल दिया गया है। अगर नौकायन के दर बढ़ती है तो पर्यटकों की जेब पहले से ज्यादा ढीली होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें