रक्त्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं
4 मई 2025, रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पंचायत घर हल्दुचौड़ में
हल्द्वानी : – सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से पुरे विश्वभर में ‘मानव एकता दिवस’ के उपलक्ष पर रक्तदान शिविरों व सतसंग का आयोजन को भारत वर्ष में होता है। यह दिन युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी के परोपकारी जीवन एवं उनकी लोक कल्याण की भावना को समर्पित है। इसी क्रम में संत निरंकारी मंडल एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वधान में 4 मई 2025, रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पंचायत घर हल्दुचौर में होना निश्चित हुआ हैl जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए संत निरंकारी मण्डल हल्दुचौर के मुखी श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु की असीम कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समूचे विश्व के विभिन्न स्थानों पर संत निरंकारी मिशन की समाज कल्याण शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 4 मई को दिन रविवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंचायत घर हल्दुचौर बरेली रोड हल्द्वानी में आयोजित किया जायेगा I जिसमें मानवता की भलाई हेतु रक्तदाता, रक्तदान कर निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। इस रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहित करने हेतु डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय एंव सोबन सिंह सिंह जीना बेस अस्पताल व बल कृष्ण देवकी जोशी चेरीटेबल ब्लड बैंक की टीमें सम्मिलित होंगी। उसी स्थान पर सत्संग एवं रक्तदान का कार्यक्रम आयोजन भी किया जायेगा। जिसमे हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, लाल कुआं , भवाली, कालाढूंगी एंव आसपास के निरंकारी भक्त व शहर के गणमाननीय लोग उपस्थित होकर रक्तदान करेंगे व् गुरु कि शिक्षाओं का लाभ प्राप्त करेगे I
अंत में उन्होंने शहर वासियों से अपील की इस विशाल रक्तदान शिविर व सत्संग में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदाताओं को अपने शुभाशीष प्रदान करें और कार्यक्रम को सफल बनाये
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन
उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस 


