उत्तराखंड में 98% गणना फार्म पूरे, 2026 वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं..जबकि लगभग 12 प्रतिशत फार्मों का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है।

इस संबंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई जिलों में फार्म वितरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

कई जिले आगे, कुछ में धीमी प्रगति

प्रदेश के चंपावत, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जैसे जिलों में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित हो चुके हैं। वहीं देहरादून में लगभग 95 प्रतिशत और नैनीताल में 96 प्रतिशत तक वितरण कार्य पूरा हुआ है।

डिजिटाइजेशन की बात करें तो अल्मोड़ा 33 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है…इसके बाद पौड़ी 25 प्रतिशत और पिथौरागढ़ 23 प्रतिशत पर हैं। वहीं नैनीताल में 4 प्रतिशत, देहरादून में 7 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर में लगभग 8 प्रतिशत फार्म ही डिजिटाइज हो पाए हैं।

राजनीतिक दलों की भूमिका

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा करीब 22,900 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए गए हैं। इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

आगे की प्रक्रिया तय

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 जुलाई तक गणना फार्म का संकलन पूरा किया जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह में बूथों का पुनर्गठन होगा और 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। वहीं 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक उनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 8 बार विधायक रहे गुलाब सिंह की 100वीं जयंती, जानिए क्यों आज भी याद किया जाता है उनका नाम

ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध

मतदाताओं को सुविधा देने के लिए ईसीआई नेट ऐप और वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन गणना फार्म भरने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही “बुक ए कॉल विद बीएलओ” फीचर के जरिए मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी CEO उत्तराखंड की वेबसाइट पर उपलब्ध है…जहां मतदाता अपने नाम और अन्य विवरण आसानी से खोज सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें