हल्द्वानी : उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर 21 मार्च को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले लोगों के लिए बैठने, पेयजल, साफ-सफाई और शौचालय की बेहतर व्यवस्था की जाए।
साथ ही उन्होंने प्रशासन को रूट डायवर्जन प्लान पहले से तैयार कर उसे जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए…ताकि कार्यक्रम के दौरान लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।
इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड वोटर लिस्ट: अगर मिला है नोटिस तो तुरंत करें यह काम, साथ ले जाएं ये दस्तावेज
उत्तराखंड: अब गर्भवती महिलाओं के साथ रहने पर मिलेंगे 300 रोज, जानिए किसे मिलेगा फायदा
उत्तराखंड के शुभम जुयाल ने रजत पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन
ऋषिकेश के बजरंग सेतु पर बदले नियम, अब ग्लास डेक पर चलने के लिए देनी होगी फीस
हल्द्वानी: मोटाहल्दू के रूद्र जोशी ने नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास
उत्तराखंड : पहाड़ के आयुष बड़ौनी को दिल्ली रणजी टीम का कप्तान बनाया गया
लालकुआँ की औद्योगिक पहचान का नया अध्याय: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल अब आईटीसी के नाम से जानी जाएगी 
