देहरादून। उत्तराखंड के हर्रावाला रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं के साथ नया स्वरूप मिल गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों के साथ किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी प्रमुखता दी गई है। स्टेशन परिसर में पारंपरिक ऐपण कला की झलक भी देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक हो रही है और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के संचालन से देश की रेल व्यवस्था नई दिशा में आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और पर्यटन, व्यापार तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष उत्तराखंड के रेलवे विकास के लिए 4,769 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। राज्य में लगभग 39 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस हर्रावाला रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव लेकर आएगा और उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
