देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य में सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए एक विशेष ‘अग्निवीर सेल’ बनाया जाएगा। इसके जरिए उन्हें सरकारी योजनाओं, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को देहरादून के कुआंवाला स्थित यूथ फाउंडेशन प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों का सम्मान और उनका उज्ज्वल भविष्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के तहत पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को विशेष अनुदान दिया जाएगा। सीमावर्ती गांवों में स्वरोजगार से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य की पुलिस, वन विभाग, आपदा प्रबंधन और अन्य सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही भर्ती में आयु सीमा में छूट और अन्य आवश्यक प्राथमिकता भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही आश्रितों के लिए सरकारी नौकरी और अन्य सहायता योजनाओं का दायरा भी बढ़ाया गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसी का परिणाम है कि पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर बनना केवल रोजगार नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का गौरवशाली अवसर है। सरकार का लक्ष्य है कि सेना में सेवा देने वाले हर युवा को सम्मानजनक भविष्य और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 

