देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के तीन जिलों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने, धार्मिक स्थल के सौंदर्यीकरण और नगर क्षेत्र के विकास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के पांखू में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण के लिए कुल 5 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोत्यूराज में स्थित माँ कडॉई मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
वहीं हरिद्वार जिले के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत पिरान कलियर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 92.63 लाख रुपये की धनराशि को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
