देहरादून। उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रामनगर और देहरादून के बीच जल्द ही सीधी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे ने इस नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से इस रूट पर सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी…जो अब पूरी होने जा रही है।
नई एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन दोपहर 3:55 बजे देहरादून से चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी।

यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रामनगर और देहरादून के बीच यह पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जिससे यात्रियों का सफर पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा।
इस ट्रेन के शुरू होने से नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बिजनौर के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और पर्यटक एक ही दिन में अपने जरूरी काम पूरे कर वापस लौट सकेंगे।
रेलवे ने इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, एसी चेयर कार, स्लीपर, सेकेंड सीटिंग और सामान्य श्रेणी के कोच रखने की व्यवस्था की है, ताकि सभी वर्गों के यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
