उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की रहने वाली युवा मुक्केबाज आरती धरियाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमानिया में आयोजित गोल्डन बेल्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में आरती ने मेजबान देश रोमानिया की खिलाड़ी को तीसरे राउंड में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जीत के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा बुलंद किया।

ADVERTISEMENTS

आरती के पिता उत्तम सिंह धरियाल ने बताया कि बचपन से ही उनकी रुचि मुक्केबाजी में थी। हाल ही में उनका चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भी हुआ है और उन्होंने अपनी सेवा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR

आरती ने अपनी शुरुआती शिक्षा पिथौरागढ़ के स्थानीय विद्यालयों से पूरी की। इससे पहले भी वह यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, खेलो इंडिया और एलिट नेशनल चैंपियनशिप में कई पदक जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत

आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, प्रशिक्षकों, बॉक्सिंग फेडरेशन और खेल प्राधिकरण के सहयोग को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और इसे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण बताया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें