देहरादून/बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एक और कार्रवाई करते हुए पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में मंदिर समिति के कर्मचारी **प्रमोद नौटियाल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर राजेंद्र चौहान से विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि चढ़ावे की राशि के प्रबंधन और उससे जुड़े रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है…तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला तब चर्चा में आया था जब मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी की शिकायत सामने आई। इसके बाद बदरी-केदार मंदिर समिति ने आंतरिक जांच शुरू की और सरकार ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एसआईटी के माध्यम से जांच शुरू की थी।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 