हल्द्वानी में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा–राजपुरा से दो संदिग्ध गिरफ्तार शहर में सुरक्षा कड़ी
हल्द्वानी: हल्द्वानी में हाई अलर्ट, दो संदिग्ध गिरफ्तार
ऐंकर : हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शहर के संवेदनशील माने जाने वाले बनभूलपुरा और राजपुरा क्षेत्र से सुरक्षा एजेंसी NIA ने देर रात दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई किसी बड़े मामले में संभावित संलिप्तता को देखते हुए की गई। सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार व्यक्तियों का पूर्व में हुई एक महत्वपूर्ण घटना से कनेक्शन होने के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर सुरक्षा एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दोनों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है।
कई इलाकों में सघन चेकिंग अभियान आज भी जारी है, जबकि महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है, और आवश्यकता पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई 

