बागेश्वर- जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा जनपद के गरीब एवं वंचित परिवार के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो यह सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत जनपद अन्तर्गत आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) द्वारा चयनित 09 बच्चों को सर्जरी आदि के लिए डीर्इआर्इसी अल्मोडा तथा टर्सरी केयर अस्पताल, फोर्टिज अस्पताल देहरादून, महन्त इन्द्रेश अस्पताल देहरादून व हिमालयन अस्पताल देहरादून ले जाने व वापस लाने हेतु 67500 की धनराशि अवमुक्त कर इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया है।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आरबीएसके प्रोजेक्ट अन्तर्गत चयनित इन 09 बच्चों की सर्जरी आदि डीर्इआर्इसी अल्मोडा व देहरादून के टर्सरी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध थी किन्तु बागेश्वर से इन अस्पतालों को आने व जाने के लिए वाहन पर आने वाले व्यय का भुगतान संबंधित बच्चों के अभिभावक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के दृष्टिगत वहन नहीं कर पा रहे है। इस कारण इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ इन बच्चों को नहीं प्राप्त हो पा रहा था वहीं दूसरी ओर यह बच्चे शल्य चिकित्सा हेतु काफी लम्बे समय से प्रतिक्षा में थे जिनका समय से उपचार किया जाना अत्यंत ही आवश्यक था।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी-सोशल मीडिया पर वायरल हुई महेश कुमार की पिंक साड़ी, पहली बार आया अनोखा उत्तराखंडी गीत
ऐसी स्थिति स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलाधिकारी को उक्त प्रकरण के संबंध में अवगत कराने पर जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए 67500 रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी, ताकि जनपद के गरीब व वंचित परिवार के इन बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा कडे़ निर्देश दिये गये कि ऐसे प्रकरणों पर जिसमें शल्य चिकित्सा या किसी अन्य रूप में उपचार की आवश्यकता हो प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाय।विदित है कि समस्त जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराना जिलाधिकारी की प्राथमिकताओं में सम्मलित है जिसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुरूप जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग निरंतर कार्य कर रहा है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- 800 बकायेदारों को तीन दिन का अल्टीमेटम, सरकारी विभागों में भी इतने करोड़ बकाया
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान 
