देहरादून : गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के लिए सूचना विभाग की आकर्षक झांकी तैयार की जा रही है। इस वर्ष झांकी की विषयवस्तु “रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन” रखी गई है…जिसमें उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा के साथ-साथ तीर्थाटन और पर्यटन की झलक दिखाई जाएगी।
इन दिनों परेड ग्राउंड में झांकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप झांकी को संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के.एस. चौहान के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है।

झांकी के प्रथम भाग में मुखवा स्थित गंगा मंदिर को दर्शाया गया है, जो मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल है। इसके आगे के हिस्से में उत्तराखंड गठन के 25 गौरवशाली वर्ष प्रदर्शित किए गए हैं…जो राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं।
झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखंड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है…जहां औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों की परंपरा को दिखाया गया है। इसके साथ ही होम स्टे योजना को भी प्रदर्शित किया गया है..जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। आगे खरसाली स्थित यमुना मंदिर जो मां यमुना का शीतकालीन धाम है, को भी झांकी में दर्शाया गया है।
झांकी के अंतिम भाग में उठते हुए स्तंभों के माध्यम से उत्तराखंड की वर्ष-दर-वर्ष प्रगति को दिखाया गया है। वहीं पार्श्व भाग में राज्य में लागू नए कानूनों को प्रदर्शित कर सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया है। पृष्ठभूमि में की गई ऐंपण कला झांकी को पारंपरिक और आकर्षक स्वरूप प्रदान कर रही है।
सूचना विभाग की यह झांकी राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का प्रमुख आकर्षण रहने वाली है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से सूचना विभाग द्वारा झांकी प्रस्तुत की जा रही है और वर्ष 2024 व 2025 में इसे प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
