पिथौरागढ़ में पत्नी की हत्या कर कोतवाली पहुंचा पति
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहले तकिये से पत्नी का गला घोंटा, विरोध करने पर उसने चाकू से गले पर वार कर उसे मार डाला। इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा और जुर्म कबूल किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच अनबन बताई जा रही है। झूलाघाट के कानड़ी निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र राम लाबड़ उर्फ राजेश का परिवार पिथौरागढ़ शहर के जाखनी क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहा था। राजेंद्र की पत्नी 32 वर्षीय नीलम देवी दो बच्चों के साथ यहां रहकर एक निजी स्कूल में आया का काम करती थी। राजेंद्र पुणे में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। राजेंद्र पांच दिन पहले ही घर आया था। शनिवार तड़के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर राजेश ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी स्वयं कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल ललित मोहन जोशी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां महिला मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के समय घर में 13 वर्षीय बेटी सोई थी, 15 वर्षीय बेटा गांव गया हुआ था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग
उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख 
