हल्द्वानी : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिशनर पद की 2023 की परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया गया है| सूची में 159 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है जिसमें हल्द्वानी स्थित भट्ट कॉलोनी निवासी अंकित काण्डपाल ने देश भर में 30वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
अंकित की माता श्रीमती माया काण्डपाल गृहिणी हैं, जबकि पिता श्री पी सी काण्डपाल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से सेवानिवृत अधिकारी हैं। उनकी बहन रितिका एक एमएनसी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं| उनकी इस कामयाबी से परिजन गदगद हैं।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नैनीताल स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज एवं काठगोदाम स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूर्ण करने के बाद राजस्थान स्थित देश के अग्रणी प्रौद्योगिकी संस्थान बिट्स पिलानी से इंजिनियरिंग की डिग्री 2012 में हासिल की|
इस बीच वह दिल्ली स्थित एक कोचिंग संस्थान से जुड़े रहे हैं| लेखन, कोडिंग, एवं कुकिंग में रूचि रखने वाले अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनो एवं मित्रों के अलावा विशेष रूप से अपने दिवंगत दादा स्वर्गीय श्री अम्बादत्त काण्डपाल, दादी स्वर्गीय श्रीमती हेमा काण्डपाल, नाना स्वर्गीय श्री के डी जोशी, एवं नानी स्वर्गीय श्रीमती नंदी जोशी के शाश्वत आशीर्वाद को दिया|
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 
