देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही ने ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति से अपने खाते में 47 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। नगद देने की बात कहते हुए रकम ट्रांसफर कराई। बाद में आरोपी ने पुलिस का रौब दिखाते हुए रकम नहीं दी और वहां से फरार हो गया। एयरटेल पेमेंट बैंक से जुड़े कारोबारी ने आरोपी के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मेहूंवाला स्थित आनंद कम्युनिकेशन दुकान के संचालक आदित्य आनंद ने तहरीर दी। बताया कि बीते नौ नवंबर को पुलिस की वर्दी पहने जौनी सिंह नाम का सिपाही पहुंचा। वर्दी पर उसने नेम प्लेट लगाई हुई थी। दुकानदार को बताया कि वह पटेलनगर कोतवाली में तैनात है। इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन एयरटेल पेमेंट बैंक से अपने खाते में 47 हजार रुपये ट्रांसफर करा
लिए। इस रकम को नगद देने की बात कही। आरोप है कि रकम ट्रांसफर कराने के बाद आरोपी ने धमकी देते फरार हो गया। जांच की तो पता लगा कि आरोपी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जौनी सिंह है। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बीते मई माह में भी सिपाही पर दर्ज हुआ था केस
आरोपी सिपाही जौनी सिंह पर बीते मई में इस तरह के मामले में शहर कोतवाली केस दर्ज हुआ था। वह चंदननगर, रेंस्ट कैंप में अमित यादव की दुकान पर पहुंचा। वहां सास की तबीयत बहुत खराब होने की बात कहते हुए एक बैंक खाते में 49 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। वहां भी नगद भुगतान का झांसा दिया। रकम ट्रांसफर होने पर आरोपी ने नगद भुगतान नहीं किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
