Someshwar News: पहाड़ और प्रतिभा एक ही सिक्के के दो पहलु है। इसे पहाड़ के युवाओं ने समय-समय पर अपनी प्रतिभा के जरिये दिखाया है। देवभूमि के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के हर घर से एक फौजी जन्म लेता हैं और हमेशा देश की रक्षा के लिए तत्पर रहता है। वर्तमान में पहाड़ के युवाओं ने सेना में बड़े-बड़े पदों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। अब एक और युवा भारतीय सेना हिस्सा बना है। जी हां सोमेश्वर के यशराज सिंह खड़ाई भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून (आईएमए) में पासिंग आउट परेड में सोमेश्वर के ग्राम बजेल, पोस्ट रनमन निवासी यशराज सिंह खड़ाई भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। बचपन से ही सेना के प्रति समर्पित भाव ने यशराज को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनाया। उनके पिता मदन सिंह खड़ाई भी भारतीय सेना से कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए जबकि माता उमा देवी गृहणी है।
परिजनों ने बताया कि यशराज की प्राथमिक शिक्षा आनंद वैली स्कूल सोमेश्वर से हुई। उस दौरान पिता भारतीय सेना में कार्यरत थे तो 6ठीं से 8वीं तक शिक्षा यशराज ने जम्मू से प्राप्त की। इसे बाद 12वीं की शिक्षा देहरादून उत्तराखंड से प्राप्त की। इस दौरान वह सेना की तैयारी में जुट गये और वर्ष 2019 में एनडीए में आॅल इंडिया लेबल पर 17वीं रैंक हासिल कर यशराज ने अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया। इसके बाद वह प्रशिक्षण के लिए चले गये। वर्ष 2023 में वह भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण लेने पहुंचे, जहां से एक साथ के प्रशिक्षण के बाद बेटे के कंधों पर बेटे के कंधों पर सितारे लगाये। इस दौरान उनकी दोनों बहनें रजनी और पूजा भी मौजूद रही। यशराज के लेफ्टिनेंट बनने के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल है। लोग उनके घर पर बधाईयां देने पहुंच रहे है। लेफ्टिनेंट यशराज की इस उपलब्धि से एक बार फिर सोमेश्वर का नाम रोशन हुआ है। पहाड़ प्रभात की ओर से यशराज को लेफ्टिनेंट बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई। खबर अच्छी लगी तो शेयर जरूर करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
