- आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, मयूर दीक्षित बने हरिद्वार के जिलाधिकारी।
देहरादून- हरिद्वार जिले में हुए जमीन घोटाले के मामले में हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। ऐसे में 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान समय में मयूर दीक्षित टिहरी गढ़वाल जिले के बतौर जिलाधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी के साथ ही निर्देशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण टिहरी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन सभी जिम्मेदारियां से अवमुक्त करते हुए उत्तराखंड शासन ने हरिद्वार जिले की कमान सौंप है। तो वही, साल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी नीतिका खंडेलवाल को अपर सचिव- सूचना प्रौद्यौगिकी, सुराज तथा विज्ञान प्रौद्यौगिकी, निदेशक-USAC और प्रबंध निदेशक-हिल्ट्रान की जिम्मेदारियां से अवमुक्त करते हुए टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आईएएस नीतिका को निर्देशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना की भी जिम्मेदारी सौंप गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
