हल्द्वानी: दौड़ते समय युवक को आया हार्ट अटैक! 20 साल के छात्र की थमी सांसे..
नैनीताल- मॉर्निंग वॉक के दौरान रनिंग की प्रैक्टिस कर रहे एक 20 साल के युवक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। साथी युवक ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक भूपेंद्र हल्द्वानी में पाल कॉलेज से एम.सी.ए.का कोर्स कर रहा था।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के वन विभाग में कार्यरत नंदन सिंह देवली का 20 साल का बेटा भूपेंद्र देवली बुधवार को सुबह अपने दोस्त के साथ रोज की तरह मैरेथोंन (लंबी दौड़) की प्रैक्टिस करने भवाली रोड में निकला था। दोनों सुबह तड़के 5:30 बजे अच्छी तरह से दौड़ते हुए अपनी स्पीड को निखार रहे थे, कि अचानक कैलाखान के पास भूपेंद्र अचानक जमीन पर गिरा गया।
इस दौरान मुंह के बल गिरने से भूपेंद्र की ठुड्डी में चोट लग गई और खून बहने लगा। वहीं भूपेंद्र के बेहोश होने पर उसका दोस्त विवेक ने मदद मांग कर भूपेंद्र को तल्लीताल तक रोडवेज बस और फिर मल्लीताल स्थित बी.ड़ी. पाण्डे अस्पताल तक छोटी गाड़ी में लेकर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने छात्र भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार माना जा रहा है कि लंबी दौड़ लगाने वाले भूपेंद्र को सीरियस अटैक आया होगा। जिसे वो झेल नहीं सका और तत्काल ईलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है।
इधर, सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारीयों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। घटना के बाद से ही स्थानीय लोग अस्पताल में मृतक के पिता नंदन को ढांढस बधाने के लिए पहुंचे। युवक की मौत से युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं सूचना मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे की कार्यवाही शुरू की। भूपेंद्र का एक भाई और एक बहन हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी 
