केदारनाथ यात्रा मार्ग के जंगल चट्टी में बड़ा हादसा,जंगल चट्टी में पोल नंबर 153 के समीप पहाड़ी से गिरे मजदूर,दो की मौत, 3 गंभीर घायल।
रुद्रप्रयाग- केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज जंगलचट्टी गधेरे के पास लगभग साढ़े ग्यारह के आसपास पहाड़ी से मलबा व पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र में आवागमन कर रहे यात्री/डण्डी/कण्डी संचालक इसकी चपेट में आ गये।

घटना की सूचना पर चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल तथा डी.डी.आर.एफ. द्वारा इस मलबा पत्थर की चपेट में आकर नीचे खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया।अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनमे से एक महिला को हल्की चोटें तथा 02 पुरूषों को गम्भीर चोटें आयी हैं, इनको गौरीकुण्ड के लिए रैफर किया गया है। इसके अतिरिक्त 02 व्यक्तियों इस हादसे में मरने की खबर है। सभी के नाम व पते की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है।
घायलों का विवरण⤵️
1- संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर )
2- आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी भावनगर गुजरात।
3- नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर )
मृतकों का विवरण⤵️
1- नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) उम्र 18 वर्ष।
2- चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी 
