- पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा: सवारियों से भरा वाहन नदी में गिरा, 8 की मौत, 3 घायल
पिथौरागढ़, उत्तराखंड: जिले में मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक सवारी वाहन (मैक्स) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फीट नीचे नदी में जा गिरा। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था। मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास यह दुर्घटना हुई। वाहन में स्थानीय निवासी सवार थे, जिनमें से अधिकांश बोकटा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही थल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार केंद्र मुवानी (PHC Muwani) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार 
