दुःखद हादसा- स्कूल जाते हुए हुआ दर्दनाक हादसा,छात्र नयार नदी मे डूबा हुई दर्दनाक मौत।
पौड़ी-बीरोंखाल के अंतर्गत रीठा धार निवासी 14 वर्षीय मासूम आर्यन वर्धन पुत्र जितेंद्र कुमार की बाइक दुर्घटना के बाद पूर्वी नयार नदी में गिरकर डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, शव 2 किलोमीटर दूर नदी से बरामद हुआ जिसे स्थानीय युवकों ने पानी से बाहर निकाला, सर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

पौड़ी जिले के बीरोंखाल के रीठा धार निवासी 14 वर्षीय छात्र आर्यन वर्धन पुत्र जितेंद्र कुमार सुबह बाइक लेकर स्कूल जा रहा था कि अचानक वो बाइक सहित अनियंत्रित होकर बैजरै से आगे पांचपुरी पुल के सामने पूर्वी नयार नदी में जा गिरा, जहां उसकी डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे का शव 2 किलोमीटर दूर बांगार पूर्वी नयार नदी से बरामद हुआ।स्थानीय युवकों ने पानी से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार थलीसैण थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे दो छात्रों की बाइक बैजरो पुल पर पैराफिट से टकरा गई,हादसे में पीछे बैठा छात्र नयार नदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूरज सिंह बिष्ट (16 वर्ष) और आर्यन वर्धन (14 वर्ष) बाइक से इंटर कॉलेज स्विंशी वेदिखाल रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बैजरो पुल पर पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठा छात्र आर्यन वर्धन नयार नदी में गिर पड़ा।नदी के तेज बहाव और चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थलीसैण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है… लेकिन इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
